Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

टूण्डला बाईपास मार्ग का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, जाम से मिलेगी राहत

7.80 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित बाईपास एनएच 19 से जुड़कर यातायात को बनाएगा सुगम, व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

टूण्डला बाईपास मार्ग का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, जाम से मिलेगी राहत

7.80 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित बाईपास एनएच 19 से जुड़कर यातायात को बनाएगा सुगम, व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

खबर
फिरोजाबाद 22 अप्रैल। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ टूण्डला कस्बे के लिए प्रस्तावित 7.80 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। यह बाईपास क्षेत्रीय विकास और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रस्तावित मार्ग एनएच 19 के टोल प्लाजा से शुरू होकर टूण्डला एटा मार्ग पर निहाल सिंह की पुलिया से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किलोमीटर 220 पर एफएच मेडिकल कॉलेज के पास जाकर जुड़ेगा।
इस बाईपास के निर्माण से टूण्डला शहर के अंदर, खासकर उपरगामी सेतु के नीचे सुभाष चौराहे पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही फिरोजाबाद से एटा और आगरा से एटा के बीच आवागमन करने वाले वाहनों को भी एक वैकल्पिक और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।
मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी टूण्डला अंकित वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!