मैनपुरी में भाजपा का महिला शक्ति प्रदर्शन, तिकोनिया पार्क में हजारों महिलाओं ने दिया धरना
नारी बंधन शक्ति अधिनियम 2026” को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत बोलीं— महिलाओं के नेतृत्व से डरते हैं परिवारवादी दल
मैनपुरी में भाजपा का महिला शक्ति प्रदर्शन, तिकोनिया पार्क में हजारों महिलाओं ने दिया धरना
“नारी बंधन शक्ति अधिनियम 2026” को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत बोलीं— महिलाओं के नेतृत्व से डरते हैं परिवारवादी दल
मैनपुरी। जनपद के तिकोनिया Park में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला शक्ति प्रदर्शन और धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने किया, जिसमें हजारों महिलाओं ने हिस्सा लेकर जोरदार नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित “नारी बंधन शक्ति अधिनियम 2026” का समर्थन करते हुए उन राजनीतिक दलों के खिलाफ विरोध जताया, जिन्होंने इस अधिनियम का समर्थन नहीं किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मंच से विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवादी राजनीति करने वाले दल नहीं चाहते कि महिलाएं देश की बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारियों तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि ऐसे दल सिर्फ अपने परिवार और सीमित राजनीतिक हितों तक ही सोच रखते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी देने के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने में गंभीर नहीं है।
धरना प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में नारे लगाए। तिकोनिया पार्क में काफी देर तक कार्यक्रम चलता रहा और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
वाइट — भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत
रिपोर्ट — पत्रकार मोहित गुप्ता, मैनपुरी




